जनजातीय समुदायों के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू:किन्नौर में 15 जून से शिविर, आधार से लेकर आयुष्मान तक योजनाओं का मिलेगा लाभ

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के उपायुक्त डॉ अमित कुमार शर्मा ने रामलीला मैदान से जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 15 से 30 जून, 2025 तक चलेगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य आदिवासी क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना है। इसमें आधार नामांकन, आयुष्मान भारत, पीएम-किसान और जन-धन योजना जैसी योजनाओं में जनजातीय नागरिकों को जोड़ा जाएगा। विभागों द्वारा लगाए जाएंगे शिविर जनजातीय गौरव वर्ष के तहत भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को भी याद किया जाएगा। किन्नौर में विभिन्न विभागों द्वारा विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में प्रदेश और केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी जाएगी। अभियान में कई विभाग हिस्सा लेंगे। इनमें ग्रामीण विकास, ऊर्जा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण शामिल हैं। साथ ही महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, आयुष और दूर संचार विभाग भी भाग लेंगे। योजनाओं का लाभ देने का प्रयास कौशल विकास, सूचना प्रौद्योगिकी, पशुपालन एवं डेयरी, पंचायती राज, पर्यटन और जनजातीय मामले विभाग भी इसमें शामिल होंगे। सभी विभाग मिलकर लोगों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ देने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम के शुभारंभ पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *