जनता कॉलोनी में सड़क भूमि पर कब्जे का आरोप:स्थानीय लोगों ने गृह निर्माण मंडल और निगम से कार्रवाई की मांग की

राजनांदगांव की जनता कॉलोनी (लखोली रोड) के निवासियों ने एक व्यक्ति पर सार्वजनिक सड़क की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप लगाया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के सहायक अभियंता और नगर निगम आयुक्त को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत के अनुसार, राकेश जैन के नाम पर केवल 1000 वर्गफुट भूमि (प्लाट संख्या 35/1) दर्ज है। इसके बावजूद कॉलोनी के ले-आउट में दर्ज 24 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क की लगभग 500 वर्गफुट अतिरिक्त जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे सड़क की चौड़ाई 24 मीटर से घटकर करीब 18 मीटर रह जाएगी, जिससे भविष्य में आवागमन प्रभावित होगा। ले-आउट जांच बिना अनुमति देने का आरोप मोहल्लेवासियों का आरोप है कि नगर निगम ने ले-आउट का स्थल निरीक्षण किए बिना निर्माण की अनुमति दे दी। उन्होंने सड़क की वास्तविक स्थिति की जांच की मांग की है। ट्रांसफार्मर हटाने पर भी सवाल शिकायत में उल्लेख है कि संबंधित स्थल पर पहले CSEB का ट्रांसफार्मर लगा था, जिसे रजिस्ट्री से पहले हटाया गया। निवासियों ने ट्रांसफार्मर लगे होने के पुराने फोटो साक्ष्य के रूप में संलग्न किए हैं। निर्माण रोकने और जांच की मांग जनता कॉलोनी के दीपक खाती, सुनील जायसवाल, जयेश कटारिया, गोकुल शर्मा सहित अन्य निवासियों ने सड़क भूमि की तत्काल जांच और अवैध निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर, स्थानीय सांसद और संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *