जनप्रतिनिधियों ने भी खेली होली

सेल| ग्राम पंचायत सर्वा में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भाजपा जिलामंत्री एवं जनपद सदस्य मेलाराम साहू के निवास पर फागगीत टोली के साथ होली का आयोजन हुआ। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सर्वा के सरपंच संतोष कश्यप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर फागगीत गाते हुए एक-दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। फागुन पूर्णिमा के अवसर पर विधि-विधान से होलिका पूजन कर होलिका दहन भी किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *