इंदौर रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य जनवरी में शुरू होगा। रेल मंत्रालय ने टेंडर को मंजूरी दे दी है और 2027 तक काम पूरा होने की संभावना है। निर्माण कार्य के दौरान रेल सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए सांसद शंकर लालवानी ने महू और लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशनों को तैयार करने और सुविधाएं बढ़ाने की बात कही है ताकि ट्रेनों के संचालन में कोई समस्या न आए। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि महू और लक्ष्मीबाई नगर स्टेशनों से ही ज्यादातर ट्रेनों का संचालन होगा। इन दोनों स्टेशनों पर सुविधाएं बढ़ाने का काम पहले से जारी है ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर के नए रेलवे स्टेशन का वर्चुअल भूमिपूजन किया था। एयरपोर्ट जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं वाला यह रेलवे स्टेशन इंदौर के आने वाले 50 सालों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। नए स्टेशन का क्षेत्रफल वर्तमान स्टेशन से 10 गुना बड़ा होगा। यहां एक लाख से अधिक यात्री प्रतिदिन ट्रैवल कर सकेंगे और 500 से अधिक कारों के लिए पार्किंग की जगह होगी। इंदौर स्टेशन पर सोलर पैनल भी लगाए जाएंगे, जिससे बिजली की जरूरत का बड़ा हिस्सा सौर ऊर्जा से पूरा होगा। यह नया स्टेशन पूरी तरह आधुनिक होगा, जिसमें 26 लिफ्ट और 17 एस्केलेटर जैसी सुविधाएं होंगी। यह काम होगा री-डेवलपमेंट में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा इंदौर रेलवे स्टेशन रेलवे के अनुसार, नए स्टेशन में भव्य प्रवेश द्वार, रूफ प्लाजा, एक्जिक्यूटिव लाउंज, अतिरिक्त प्रवेश द्वार, प्लेटफॉर्म कवर शेड, हाईटेक ड्रेनेज सिस्टम और वाई-फाई जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यह स्टेशन यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं का अनुभव कराएगा। इधर, दो ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन में स्थायी बदलाव


