जनसंवाद में निर्णय : बीएसपी के विरोध में 22 को पैदल मार्च

सिटी रिपोर्टर | भिलाई भिलाई इस्पात संयंत्र में हाउस लीज और रिटायर्ड कर्मचारियों के परमानेंट सेटलमेंट को लेकर भिलाई नहीं बिकने देंगे को लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को सेक्टर 2 स्थित शक्ति सदन में जन संवाद हुआ, जहां भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि बीएसपी प्रबंधन ने दो माह बाद भी हाउसलीज और रिटेंशन स्कीम की दरों में वृद्धि से संबंधित आदेश को वापस नहीं लिया है। प्रबंधन द्वारा लीज एवं रिटेंशन के तहत आवंटित आवास को लटकाया जा रहा है। जबकि दिसंबर में प्रबंधन ने 15 दिनों के अंदर हाउस लीज एवं रिटेंशन स्कीम की बढ़ी हुई किराए की दर पर उचित निर्णय लेने की बात कही थी, लेकिन अब तक प्रबंधन कोई निर्णय नहीं लिया है। इसलिए आंदोलन को वार्ड दौरे से आगे बढ़ाते हुए पैदल मार्च करने का निर्णय लिया गया है और पदयात्रा 22 मार्च को सिविक सेटर से प्रारंभ होगी और सेंट्रल एवेन्यू होते हुए भिलाई विद्यालय सेक्टर 2 मैदान पहुंचेगी। जहां पदयात्रा को विराम दिया जाएगा। संवाद कार्यक्रम में बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मचारी, लीज और रिटेशनधारियों ने कहा कि आवास के किराए की दर में 24 रुपए प्रति वर्गफीट की दर से अमानवीय वृद्धि की गई है। उन्होंने मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पेयजल की आपूर्ति की समस्याएं रखी। आंदोलन को जारी रखने और बढ़ा हुआ किराया की राशि नहीं देने पर जोर दिया। वहीं सीनियर सिटीजन ने सेक्टर 9 चिकित्सालय में इलाज और उपचार के दौरान होने वाली परेशानी से अवगत कराया। संवाद कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, लक्ष्मीपति राजू, पार्षद नोमिन मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *