रामानुजगंज के प्राचीन राम मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ थी कि परिसर में कदम रखने तक की जगह नहीं बची। नवयुवक दुर्गा पूजा संघ ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली। दरअसल, रानी सती मंदिर वार्ड क्रमांक 12 स्थित श्री कृष्ण मंदिर और प्राचीन हनुमान मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। नवयुवक दुर्गा पूजा संघ के आलोक गुप्ता और अमित जायसवाल समेत समिति के सदस्यों ने कई दिन पहले से तैयारियां शुरू कर दी थीं। प्राचीन राम मंदिर को सजाया गया। श्री कृष्ण के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां लगाई गईं। रेस्ट हाउस रोड को रोशनी से सजाया गया। शाम से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। भजन-कीर्तन का कार्यक्रम जन्मोत्सव तक चलता रहा। रामानुजगंज के आसपास के गांवों और झारखंड से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर के पुजारी यशपाल दुबे ने बताया कि रात 11:30 बजे श्री कृष्ण जन्मोत्सव संपन्न हुआ।