अमृतसर | शनिवार को रानी का बाग मॉडल टाउन में माता लाल देवी जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। माता जी के जन्मोत्सव पर मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। सुबह कपाट खुलते ही संगत माथा टेकने पहुंचेगी। शनिवार को पूरा दिन मंदिर में भजन कीर्तन होगा और संगत माथा टेकने पहुंचेगी। संगत को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए मंदिर कमेटी ने सेवादारों की ड्यूटियां लगा दी हैं। शहर की कई सभा सोसायटियां माता जी के जन्मदिन पर लंगर लगाएंगी। शुक्रवार रात को मंदिर कमेटी के प्रधान विक्रम शर्मा की अध्यक्षता में कई भजन मंडलियों ने माता जी का गुणगान किया। मंदिर कमेटी ने मिलकर भजन गायकों को सम्मानित किया। वहीं शनिवार को माता जी के जन्म दिन पर भक्तों की ओर से हजारों केक चढाएं जाएंगे और उनका प्रसाद संगत में बांटा जाएगा। सारा दिन भजन गायक माता लाल देवी जी का गुणगान करंेगे। शनिवार को कई नेता भी माता जी का आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे।


