कोरबा| आरजीआई पोर्टल से आनलाइन जन्म-मृत्यु पंजीयन के लिए 23 फरवरी को जनपद पंचायत पाली के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण जिला योजना व सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों की ओर से दिया जाएगा।


