जन अधिकार यात्रा दौसा से जयपुर के लिए रवाना:आरक्षण समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 25 फरवरी को विधानसभा घेराव की चेतावनी

आरक्षण समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा घेराव के लिए जा रहे सैनी, माली, कुशवाह आरक्षण संघर्ष समिति की जन अधिकार यात्रा दौसा जिला मुख्यालय से जयपुर के लिए रवाना हुई। रविवार रात गणेशपुरा रोड़ स्थित सैनी छात्रावास में ठहरने के बाद यात्रा सोमवार सुबह जयपुर जिले के मोहनपुरा-बस्सी के लिए रवाना हुई। संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सैनी के नेतृत्व में बड़ी तादात में समाज के लोग हाथों में तिरंगे झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए गुजरते देखे गए। इससे पहले कैलाई व भाण्डारेज में समाज के लोगों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। जहां वक्ताओं ने राज्य सरकार पर समाज की मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। इन मांगों को लेकर आंदोलन राज्य सरकार पर लगाए आरोप संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष सीपी सैनी ने कहा कि जन अधिकार यात्रा भरतपुर जिले के हलैना क्षेत्र के गंधार गांव से शुरू हुई थी, जिसमें शामिल समरज के लोग 25 फरवरी को जयपुर पहुंचकर विधानसभा घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने सरकार से कई बार मिलने के लिए समय मांगा, लेकिन सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। साथ ही पिछले आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों को वापस लेने का आश्वासन देकर समाज को ठगने का काम किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *