भास्कर न्यूज| महासमुंद कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में मंगलवार को कलेक्टर विनय लंगेह ने जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। जन चौपाल में दिव्यांग कल्याण संघ महासमुंद ने बैठक और प्रशिक्षण के लिए रेन बसेरा के लिए आवेदन किया गया। इसी तरह ग्राम सोनदादर बागबाहरा के निवासियों ने अवैध कब्जा पर रोक लगाने के लिए, महासमुंद निवासी जेपी चंद्राकर ने बंदोबस्त त्रुटि सुधार, ग्राम बराईजोर निवासी चूड़ामणि ने स्वयं की भूमि पर अवैध कब्जा के संबंध में, ग्राम लोहारडीह के ग्राम वासियों ने दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर न्याय योजना के संबंध में, नयापारा महासमुंद निवासी रमाबाई देवांगन ने ईपीएफ राशि कटौती के संबंध में और वार्ड -15 सरायपाली नगर पालिका के निवासियों ने फोर लेन पहुंच मार्ग पर अवैध अतिक्रमण के संबंध में आवेदन किए। इसके अलावा पीएम आवास, अवैध अतिक्रमण संबंघी आवेदन प्राप्त हुए।


