जन जागरूकता से वेक्टर जनित रोगों पर होगा नियंत्रण : सीएस

प्रशिक्षण में शामिल सिविल सर्जन डा.अशोक कुमार व अन्य। भास्कर न्यूज | गढ़वा सदर अस्पताल के सभागार में भीबीडी विभाग की ओर से शनिवार को वेक्टर जनित रोगों के विषय में सीएचओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें मेराल, धुरकी, श्री बंशीधर नगर एवं भवनाथपुर के सीएचओ ने भाग लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डा.अशोक कुमार तथा प्रशिक्षक के रूप में जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ. पुष्पा सहगल एवं जिला भीबीडी कंसल्टेंट अरविंद कुमार द्विवेदी उपस्थित थे। मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि सामूहिक प्रयास एवं जन जागरूकता से वेक्टर जनित रोगों का त्वरित रोकथाम एवं नियंत्रण किया जा सकता है। कोई भी बुखार को हल्के में ना लें तथा सभी बुखार पीड़ितों का तुरंत जांच कर आवश्यक उपचार करना है। उन्होंने सभी आवश्यक जांच किट एवं दवा स्वास्थ्य उपकेंद्र तक उपलब्ध रखने एवं जन मानस में जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण के दौरान 10 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक चलने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम पर भी चर्चा किया गया। प्रशिक्षकों ने वेक्टर जनित रोगों के कारण, लक्षण, रोकथाम एवं नियंत्रण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण में ललित कुमार, सुग्रीव, राजू, अजय, सतीश राठौर, अंजलि कुमारी, खुशी कुमारी, पवन कुमार, अंकित त्रिवेदी, अनिल कुमार यादव, जिब्राइल अंसारी, नवीन कुमार, विपिन कुमार शर्मा, जितेंद्र सिंह रजावत, अभिषेक सिंह, विनोद राम आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *