जन संघर्ष मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन

भरतपुर। जन संघर्ष मोर्चा संभाग भरतपुर एवं आवासहीन जन संघर्ष समिति और अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि आवासहीनों को जो पिछले लम्बे अर्से से संघर्षरत हैं अविलम्ब आवास दिलाये जाने, बुद्ध की हाट कॉलोनी से बी नारायन जाने वाली रोड की सफाई एवं अवरूद्ध नालों को सही कराने, जसवंत नगर, गोपालगढ, आनंद नगर आदि कॉलोनियों में गंदगी के ढेर की सफाई कराने, आवारा सांड, गाय, बंदर, कुत्ते, मच्छरों एवं जंगली जानवरों से निजात दिलाने आदि मुद्दों का अविलम्ब समाधान कराने लेकर संभागीय आयुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर नत्थीलाल, अशोक जघीना, जितेन्द्र कुम्भज, नंदकुमार नन्दू, रम्मो हवलदार, गिर्राज जघीना, कलुआ खान, मुकेश खुडासा, यादराम, अशोक कपूर, सुमन, गुडडी, सुमन योगी, नजमा, पूनम आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *