जन समस्याओं के निराकरण के लिए पंचायत भवन जरूरी-बिसाहूलाल
अनूपपुर। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व विधायक अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी जी वाजपेयी के 100 वीं जन्म जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमलो द्वारा वर्चुअल माध्यम से मध्य प्रदेश के 1153 अटल ग्राम सुशासन भवन (पंचायत भवन) का भूमि पूजन कार्यक्रम निश्चित ही जनहितैषी है क्योंकि पंचायत भवन गांव की जन समस्याओं को सहजता से निराकृत करने का एक सशक्त माध्यम है उन्होंने कहा कि ग्राम में पंचायत भवन का व्यवस्थित होना बहुत आवश्यक है विधायक बिसाहूलाल सिंह ग्राम पंचायत बकेली के अटल ग्राम सुशासन भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत बकेली का भवन पुराना होने से सुविधाजनक नहीं था जिसके लिए ग्राम वासियों ने उनसे नए पंचायत भवन की मांग की थी जिसकी पूर्ति राज्य सरकार के माध्यम से हो सकी है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले इस हेतु तथा क्षेत्रीय विकास के लिए हर संभव प्रयास सतत रूप से किए जाएंगे।


