जबलपुर का मामला:पुलिस ने शौर्ययात्रा रोकी तो सड़क पर हनुमान चालीसा पढ़ी

जबलपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की शौर्ययात्रा को पुलिस ने निकलने नहीं दिया। यात्रा के रूट को लेकर प्रशासन और पुलिस ने जारी परमिशन को निरस्त कर दिया था। लेकिन बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ता नहीं माने और जबरन यात्रा निकालने की कोशिश की गई। हंगामा विरोध प्रदर्शन के चलते हालात तनावपूर्ण हो गए थे। यात्रा को रोकने के लिए पुलिस ने चौराहे के तीनों तरफ बैरिकेड लगा दिए थे। कार्यकर्ताओं द्वारा इन बैरिकेड को हटाने का प्रयास भी किया गया। जिसे पुलिस बल ने सख्ती से रोका। इसके बाद बीच सड़क पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। तनाव के कारण कई थानों का पुलिस बल फिर से बुलाना पड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *