जबलपुर के दंपती को 96 घंटे डिजिटल अरेस्ट रखा:80 सवाल किए, यह तक पूछते थे- आज खाने में क्या बना रहे; 10 लाख ऐंठे

डिजिटल अरेस्ट के मामलों पर रोक नहीं है। जबलपुर में पति – पत्नी को 96 घंटे डिजिटल अरेस्ट रखा गया। साइबर क्रिमिनल पूरे चार दिन तक लगातार उन्हें वॉट्सऐप वॉइस कॉल पर लिए रहे। हर 24 घंटे में 4 अधिकारी (फर्जी) बदल-बदलकर पूछताछ करते थे। उनकी पल-पल की एक्टिविटी की जानकारी लेते थे। यह तक पूछते थे कि आज क्या बना रहे हो? दंपती से इन 4 दिनों में 80 सवाल अलग से मैसेज कर पूछे गए, इनके जवाब कागज पर लिखवाए। हर दिन बदमाश 20 सवाल पूछते थे। बदमाशों ने पत्नी की गिरफ्तारी का डर दिखाया। पति – पत्नी इस कदर घबरा गए कि उन्होंने पहले 1.75 लाख रुपए, इसके बाद 10 लाख रुपए और ट्रांसफर कर दिए। बाद में बदमाशों ने 20 लाख रुपए की डिमांड और कर दी। इस पर पति – पत्नी ने कहा कि अब और रुपए नहीं दे सकते, इससे अच्छा है कि हम सुसाइड कर लें। फ्रॉड का यह सिलसिला 1 दिसंबर की सुबह 8.10 बजे से शुरू होकर 5 दिसंबर की सुबह 8 बजे के बाद खत्म हुआ। दंपती ने दुबई में रह रहे बेटे को इसकी जानकारी दी। 6 दिसंबर को बेटा जबलपुर आया, इसके बाद 8 दिसंबर को पुलिस से शिकायत की गई। 9 दिसंबर को भी दंपती को धमकी भरा कॉल आया। जानेंगे कि बदमाशों ने दंपती को कैसे फंसाया, पहले बहुत जरूरी बात जान लीजिए…
रविवार, 1 दिसंबर। शहर की संजय नगर कॉलोनी में रहने वाले सेंट्रल गवर्नेंट से रिटायर्ड एंथोनी प्रकाश, पत्नी एग्रेस नीना पॉल के साथ चर्च से घर लौटे। नाश्ता करने की तैयारी कर रहे थे, तभी नीना के मोबाइल की रिंग बजी। इस समय सुबह के 8.10 बज रहे थे। एंथोनी के मुताबिक, ‘68721802766 नंबर से वॉट्सऐप कॉल था। पत्नी के कॉल उठाते ही सामने वाले ने कहा- मैं दिल्ली क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं। आपने मनी लॉन्ड्रिंग की है। आपके खिलाफ वारंट है, जल्द दिल्ली पुलिस आपकी गिरफ्तारी के लिए जबलपुर पहुंच रही है। इतना सुनते ही पत्नी घबरा गईं, मैंने उन्हें इस हालत में देखकर पूछा कि क्या हुआ‌? फोन करने वाला बोला- आपकी पत्नी पर एफआईआर हुई है। उन्होंने मोबाइल पर 0 नंबर दबाने के लिए कहा और पत्नी का मोबाइल हैक कर लिया।’ एंथोनी बताते हैं, ‘हमने वजह पूछी, तो फर्जी अधिकारी बोला- नीना के नाम का दिल्ली एचडीएफसी बैंक में खाता खुला हुआ है। नकली सिम भी बनी हुई है। मैंने उनसे कहा कि ऐसा नहीं हो सकता है।’ आपको क्यों नहीं लगा कि यह ठग हो सकते हैं, इसके जवाब में एंथोनी ने कहा- वारंट में क्या लिखा था?
एंथोनी के मुताबिक, ‘वारंट में लिखा हुआ था कि अशोक गुप्ता नाम के शख्स के साथ आपका बैंक खाता खोला गया है। इसी के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की गई है। आपके खाते को सीबीआई ने चेक करते हुए बताया है कि आरबीआई गाइडलाइन के मुताबिक ये इलीगल खाता है और इससे ब्लैक मनी ट्रांसफर होती है।’ बोले- मोबाइल बंद, तो आएगी पुलिस
नीना और उनके पति ने बताया, ‘बदमाश जैसा कहते गए, हम करते गए। हमसे तरह-तरह के सवाल किए, जैसे- घर पर और कौन-कौन है, बेटा-बेटी हैं, तो क्या करते हैं, क्या खाना बना रहे हो? वे पल-पल की जानकारी ले रहे थे। 24 घंटे में चार बार फर्जी पुलिस अधिकारी बदल रहे थे। कभी मिस्टर यादव बात करते, तो कभी मिस सीमा वर्मा…। हमें निर्देश थे कि कॉल चालू रखना है, बैटरी खत्म हो, तो फौरन चार्ज पर लगाना है। मोबाइल बंद हुआ, तो पुलिस आएगी। बेटे को बताई सारी घटना, दूसरे दिन जबलपुर आया
एंथोनी और उनकी पत्नी ने बदमाशों से छूटकर बेटे को घटना के बारे में बताया। वे 6 दिसंबर को दुबई से जबलपुर आए। उनके बेटे ने जब बदमाशों के वॉट्सऐप नंबर पर कॉल किया, तो उन्हें डराया-धमकाया गया। इस पर उन्होंने अपनी मां के मोबाइल से उन्हें वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल किया। बदमाशों से आईडी मांगी, तो उन्होंने कोई बैच दिखाया। उनसे कहा कि पूरा केस भेजो, तो उन्होंने कॉल कट कर दिया। 8 दिसंबर को रांझी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। राजस्थान के नंबर से आया था कॉल
सीएसपी विवेक गौतम ने बताया- बुजुर्ग दंपती की शिकायत पर साइबर टीम के साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपियों के बैंक खाते होल्ड कर दिए गए हैं। जल्द ही साइबर ठग पुलिस गिरफ्त में होंगे। नीना के मोबाइल पर जिस नंबर से कॉल आया था, वो राजस्थान का है। इस तरह के करते थे सवाल 1 दिसंबर को दिए गए सवाल 1. क्या आप इस बात से पूरी तरह इनकार करते हैं कि दिल्ली में एचडीएफसी बैंक में आपके नाम से एक खाता खोला गया था? 2. क्या यह संभव है कि किसी ने आपकी जानकारी के बिना इस खाते को खोलने के लिए आपकी व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग किया हो? 3. क्या आप पिछले कुछ महीनों में अपने ठिकाने को साबित करने के लिए कोई सबूत दे सकते हैं? 4. क्या आपकी व्यक्तिगत जानकारी कभी खोई या चोरी हुई है? 5. क्या आपने कभी अपनी व्यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन या अन्य अनौपचारिक चैनलों के माध्यम से साझा की है? 6. क्या आपने यह पुष्टि करने के लिए अपनी क्रेडिट रिपोर्ट की जांच की है कि कोई अनधिकृत खाता या लेनदेन तो नहीं है? 7. क्या आप गुप्ता या उनसे जुड़े किसी व्यक्ति को जानते हैं या कभी उनसे संपर्क किया है? 8. क्या आप 68 मिलियन रुपए के स्रोत और इच्छित उपयोग के बारे में बता सकते हैं? 9. क्या आपको कभी व्यक्तिगत जानकारी देने या वित्तीय लेनदेन करने के लिए धमकाया या मजबूर किया गया है? 10. क्या आपके कोई करीबी पारिवारिक सदस्य या मित्र हैं, जो इस प्रकार की अवैध गतिविधि में शामिल हो सकते हैं? 11. आप अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों और सूचनाओं की सुरक्षा कैसे करते हैं? 12. आप आमतौर पर अपने बैंकिंग और वित्तीय रिकॉर्ड का प्रबंधन कैसे करते हैं? 13. क्या आपने अपने बैंक या अन्य वित्तीय खातों में कोई असामान्य गतिविधि देखी है? 14. क्या आपके पास यह मानने का कोई कारण है कि कोई आपका प्रतिरूपण कर रहा है? 15. क्या आप उन बैंकों या वित्तीय संस्थानों के बारे में जानकारी दे सकते हैं, जिनके साथ आप अक्सर लेन-देन करते हैं? 16. आप इस तथ्य पर कैसे प्रतिक्रिया करते हैं कि 17 अपहृत पीड़ितों के परिवारों से फिरौती की रकम आपके नाम के खाते में स्थानांतरित कर दी गई? 17. क्या आप फिंगरप्रिंट और अन्य बायोमैट्रिक जानकारी प्रदान करने सहित पुलिस जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं? 18. क्या आप अपने नाम के खातों के माध्यम से संचालित किसी भी अवैध गतिविधि के बारे में जानते हैं? 19. क्या आप पुलिस को अपने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और संचार रिकॉर्ड की जांच करने की अनुमति देने के लिए तैयार हैं? 20. क्या आपके पास कोई अघोषित या अज्ञात बैंक खाता है? 2 दिसंबर को दिए गए सवाल 1. अपनी पहचान की पुष्टि करें और अपना पूरा नाम, होटल और पता बताएं। 2. क्या आप समझते हैं कि आपकी जांच क्यों की जा रही है और क्या आप सहयोग करने के लिए तैयार हैं? 3. क्या आपको बैंक जाते समय कोई संदिग्ध गतिविधि महसूस होती है और आप उसे नोटिस करते हैं? 4. क्या आप कल और आज की अपनी गतिविधियों के बारे में बता सकते हैं? 5. क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं, जिसने आपकी हरकतें देखी हों? 6. क्या आपने कल और आज किसी संदिग्ध या अपरिचित व्यक्ति से बातचीत की? 7. आपका व्यवसाय क्या है और आप कहां काम करते हैं? 8. आपके घर पर आपके साथ कौन रहता है? 9. क्या आप पहले कभी किसी जांच या अपराध में शामिल रहे हैं? 10. क्या आप बैंक कर्मचारियों के साथ सहज हैं? 11. क्या आप इस जांच के दौरान गोपनीयता बनाए रखने के महत्व को समझते हैं? 12. क्या आप किसी से संपर्क नहीं करने या बाहरी लोगों के साथ मामले पर चर्चा नहीं करने के लिए सहमत होंगे? 13. क्या आपके पास जांच से संबंधित कोई वस्तु या दस्तावेज है? 14. क्या आप अपने पिछले बयानों में किसी भी विसंगति को स्पष्ट कर सकते हैं? 15. आपको क्या लगता है कि किसी व्यक्ति को इस अपराध को करने के लिए क्या प्रेरित कर सकता है? 16. क्या हाल ही में आपका किसी के साथ कोई विवाद या विवाद हुआ है? 17. क्या आप जांच के संबंध में कुछ जोड़ना या स्पष्ट करना चाहेंगे? 18. क्या आप पूरी तरह से सहयोग करने और सभी सवालों का सच्चाई से जवाब देने के लिए तैयार हैं? 19. बताएं कि राष्ट्रीय रहस्य क्या है? 20. आपने इस मामले की गोपनीयता कैसे बनाए रखी? 3 दिसंबर को दिए गए सवाल 1. अपनी पहचान की पुष्टि करें और अपना पूरा नाम, होटल और पता बताएं। 2. क्या आप समझते हैं कि आपकी जांच क्यों की जा रही है, और क्या आप सहयोग करने के लिए तैयार हैं? 3. क्या आपको बैंक जाते समय कोई संदिग्ध गतिविधि महसूस होती है और आप उसे नोटिस करते हैं? 4. क्या आप कल और आज की अपनी गतिविधियों के बारे में बता सकते हैं? 5. क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसने आपकी हरकतें देखी हों? 6. क्या आपने कल और आज किसी संदिग्ध या अपरिचित व्यक्ति से बातचीत की? 7. आपका व्यवसाय क्या है, और आप कहां काम करते हैं? 8. आपके घर पर आपके साथ कौन रहता है? 9. क्या आप पहले कभी किसी जांच या अपराध में शामिल रहे हैं? 10. क्या आप बैंक कर्मचारियों के साथ सहज हैं? 11. क्या आप इस जांच के दौरान गोपनीयता बनाए रखने के महत्व को समझते हैं? 12. क्या आप किसी से संपर्क नहीं करने या बाहरी लोगों के साथ मामले पर चर्चा नहीं करने के लिए सहमत होंगे? 13. क्या आपके पास जांच से संबंधित कोई वस्तु या दस्तावेज है? 14. क्या आप अपने पिछले बयानों में किसी भी विसंगति को स्पष्ट कर सकते हैं? 15. आपको क्या लगता है कि किसी व्यक्ति को इस अपराध को करने के लिए क्या प्रेरित कर सकता है? 16. क्या हाल ही में आपका किसी के साथ कोई विवाद या विवाद हुआ है? 17. क्या आप जांच के संबंध में कुछ जोड़ना या स्पष्ट करना चाहेंगे? 18. क्या आप पूरी तरह से सहयोग करने और सभी सवालों का सच्चाई से जवाब देने के लिए तैयार हैं? 19. बताएं कि राष्ट्रीय रहस्य क्या है? 20. आपने इस मामले की गोपनीयता कैसे बनाए रखी? 4 दिसंबर को दिए सवाल 1.दुबई की आपकी यात्रा का उद्देश्य क्या था? 2. आप किस परिवहन माध्यम का उपयोग करेंगे? 3. यात्रा के दौरान क्या आपको कोई संदिग्ध गतिविधि नज़र आती है? 4. अब आप राष्ट्रीय रहस्य कैसे बनाए रख सकते हैं? 5. क्या आप अपने खिलाफ चल रही जांच के बारे में जानते हैं? 6. क्या आपको जांच से संबंधित कोई और जानकारी मिलती है? 7. क्या आप जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं? 8. क्या आप अपनी यात्रा योजनाओं का विस्तृत कार्यक्रम प्रदान कर सकते हैं? 9. आप अपनी यात्रा के दौरान वित्तीय रूप से अपना समर्थन कैसे करेंगे? 10. क्या आपके पास कोई ऐसा फंड या संसाधन है जो जांच के लिए प्रासंगिक हो सकता है? 11. क्या आपने हाल ही में कोई संपत्ति हस्तांतरित या छिपाई है? 12. क्या आप जानते हैं कि आपकी यात्रा के दौरान आपकी निगरानी की जा सकती है? 13. क्या आप अपनी यात्रा के दौरान कानून प्रवर्तन द्वारा निगरानी किए जाने के लिए सहमत हैं? 14. क्या आप जांच अधिकारी के साथ नियमित जांच-पड़ताल करने के लिए तैयार हैं? 15. अपने घर पर रहने के बारे में विवरण बताएं? 16. आगे की जांच के लिए आपको घर पर कितनी मुश्किलें महसूस होती हैं? 17. क्या आप अपने मामले की प्रक्रिया में अपने जांच अधिकारी की भूमिका और तरीके के बारे में बता सकते हैं? 18. इस मामले की गोपनीयता के बारे में बताएँ। 19. यात्रा के दौरान आपके बगल में रहने वाले व्यक्ति का विवरण साझा करना। 20. क्या आपको अपने पड़ोस में कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है?

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *