जबलपुर में ओवरब्रिज से कार और बाइक पर गिरा हाईवा:ड्राइवर और बाइक सवार की मौत, कार में फंसे 5 लोगों को पुलिस ने निकाला

जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे 45 से गुजर रहा हाईवा ओवरब्रिज से नीचे उतरकर सर्विस रोड पर चल रही कार पर जा गिरा। वहीं से गुजर रही एक बाइक भी हाईवा के नीचे आ गई। हादसे में हाईवा ड्राइवर और बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार 5 लोग घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। हादसे में इनकी गई जान हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… भोपाल का परिवार शादी में रीवा जा रहा था
शहपुरा टीआई प्रवीण धुर्वे ने बताया कि भोपाल का शुक्ला परिवार शादी समारोह में शामिल होने रीवा जा रहा था। कार में एक महिला सहित कुल पांच लोग सवार थे। हादसे से करीब एक घंटे पहले परिवार ने हाईवे किनारे स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया था। टीआई धुर्वे ने कहा- हाईवा ड्राइवर की गलती से हादसा हुआ। मामले की जांच कर रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें… ट्रक से भिड़ी कार, परखच्चे उड़े, तीन की मौत गुजरात के बोटाद जिले के राणपुर के पास ट्रक और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। चार घायल हैं। मरने वाले मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद कुछ शव सड़क पर पड़े मिले, जबकि कई लोग कार के भीतर बुरी तरह फंसे रहे। मौके पर घायल एक बच्चा तड़पता हुआ दिखाई दिया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *