जबलपुर जिले के मझौली थाना क्षेत्र के गांव पडुआ पिपरिया में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अजय ठाकुर उर्फ अज्जू ठाकुर, निवासी खबरा के रूप में हुई है। बताया गया कि वह गांव की गली से गुजर रहा था, तभी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई और मामला हिंसक हो गया। विवाद के दौरान सिर पर किया गया हमला जानकारी के मुताबिक विवाद के दौरान आरोपियों ने अजय ठाकुर के सिर पर तेज वार किया। गंभीर चोट लगने के कारण वह मौके पर ही गिर गया और उसकी मौत हो गई। मामले में मयंक सेन (20) पिता राजेश सेन को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही मझौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है।


