जमशेदपुर की डीएवी बिष्टुपुर की छात्रा कौशिकी पाठक ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने आर्ट्स स्ट्रीम में 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर सिटी टॉपर का खिताब अपने नाम किया है। कौशिकी ने सफलता का मंत्र साझा करते हुए बताया कि नियमित 6-7 घंटे की पढ़ाई और दिसंबर तक सिलेबस पूरा करना जरूरी है। इसके बाद रिविजन पर फोकस करना चाहिए। क्लैट में भी अखिल भारतीय स्तर पर 159वां रैंक मिला कौशिकी ने 10वीं के बाद ही कानून की पढ़ाई का लक्ष्य तय कर लिया था। इसी के मद्देनजर उन्होंने आर्ट्स स्ट्रीम चुनी और क्लैट की तैयारी भी शुरू कर दी। उनकी मेहनत रंग लाई और क्लैट में भी उन्हें अखिल भारतीय स्तर पर 159वां रैंक मिला है। बिजनेसमैन पिता पूर्णेंदु पाठक की बेटी कौशिकी अपने परिणाम से संतुष्ट हैं। क्लैट में मिली रैंक से उन्हें देश के प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज में प्रवेश मिलना तय है।


