जमशेदपुर के कीताडीह में चोरी:शहीदी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे घर के सदस्य, लाखों के गहने और पैसे गायब

जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह निवासी दुरजेन सिंह के घर में बीती रात चोरों ने लाखों के गहने और नगदी की चोरी कर ली। घटना देर रात 9:30 से 10:30 के बीच की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि परिवार से सभी सदस्य कीताडीह दुर्गा पूजा मैदान में गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस कार्यक्रम में गए हुए थे। लौटने पर देखा घर का दरवाजा बाहर से बंद है, मगर ताला खोलने पर ताला खुला नहीं। घर में बिखरे पड़े थे सामान ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर देखा घर के सारे सामान बिखरे पड़े हैं।​​​​​​गोदरेज का ताला टूटा हुआ है और उसमें रखे सारे गहने और करीब 35 हजार नगदी गायब हैं। परिवार के लोगों ने इसके पीछे किसी जानकार के हाथ होने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *