जमशेदपुर को मिला नया एसएसपी:पीयूष पांडे ने संभाला पदभार, पहले रह चुके हैं ग्रामीण एसपी

जमशेदपुर को नया पुलिस कप्तान मिला। आईपीएस अधिकारी पीयूष पांडे ने एसएसपी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पूर्व एसएसपी किशोर कौशल से औपचारिक रूप से चार्ज लिया। पीयूष पांडे के लिए जमशेदपुर कोई नया शहर नहीं है। वे इससे पहले यहां ग्रामीण एसपी के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने अपने पुराने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि 2019 में उनकी तैनाती के दौरान लोकसभा और विधानसभा चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराए गए थे। उस समय उन्हें सभी विभागों और स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला था। आमजन की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पर जोर पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में पांडे ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा, अपराध पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि शहर में शांति और सौहार्द्र बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता से काम करेगा। वहीं पूर्व एसएसपी किशोर कौशल ने अपने कार्यकाल को सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें सभी अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों का सहयोग मिला। जमशेदपुर की जनता के सहयोग से कई बड़ी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया गया। नए एसएसपी को मिलेगा शहरवासियों का सहयोग कौशल किशोर ने नए एसएसपी को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि पीयूष पांडे को भी शहरवासियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जमशेदपुर की कानून व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी। स्थानीय लोग भी नए एसएसपी से बेहतर कामकाज की अपेक्षा कर रहे हैं। पांडे के अनुभव और पुराने जुड़ाव को देखते हुए आमजन को उम्मीद है कि वे अपराध नियंत्रण और पुलिस-जनसंपर्क को मजबूत बनाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *