जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एमजीएम थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोड़गोड़ा चौक के पास से इन अपराधियों को पकड़ा। पकड़े गए अपराधियों में नंदन कुमार उर्फ नंदन पंडित उर्फ नंदन कुमार झा और राहुल गोप उर्फ बल्ले उर्फ यमदूत शामिल हैं। दोनों के पास से एक देशी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पहले भी जेल जा चुके हैं दोनों एसएसपी किशोर कौशल ने सोमवार को यह जानकारी दी। पूछताछ में दोनों अपराधियों ने पूर्व में कई आपराधिक घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। दोनों अपराधी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय थे। इनके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं और पहले भी जेल जा चुके हैं। पुलिस ने अपराध पर शिकंजा कसने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है।


