जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र में सोमवार को डिमना लेक के पास एक सड़क हादसा हुआ। ऑटो और कार की टक्कर में 6 लोग घायल हो गए। घायलों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑटो में सवार सभी यात्री घायल बोड़ाम से सोनारी जा रहे ऑटो में महिलाएं और बच्चे सवार थे। टाटा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार से ऑटो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार सभी यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, दो लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों का इलाज जारी है। तेज रफ्तार कार हादसे का कारण बोड़ाम थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार कार हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। पुलिस ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।


