जमशेदपुर में गोरा गिरोह के तीन सदस्य धराए:हत्या की साजिश रचते पकड़े गए, देसी पिस्टल-कट्टा और गोलियां बरामद

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोरा गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों में मोहम्मद इरफान, सैफ अली खान और अफसर खान शामिल हैं। इनके पास से एक देसी ऑटो पिस्टल, एक देसी कट्टा, चार जिंदा गोलियां और नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं। एसएसपी किशोर कौशल के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर दो में हरदेव बड़ी के पास गिरोह के सदस्य हत्या की योजना बना रहे थे। सिटी एसपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को मौके से दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शहर में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जमशेदपुर में गोरा गिरोह की बढ़ती गतिविधियां पुलिस के लिए चिंता का विषय बन गई हैं। इससे पहले भी इस गिरोह के कई सदस्य पकड़े जा चुके हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और क्षेत्र में कड़ी निगरानी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *