जमशेदपुर में ट्यूशन जा रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म:दो युवकों ने निर्माणाधीन घर में किया गैंगरेप, हत्या की दी धमकी; 12 घंटे में दोनों गिरफ्तार

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में बीती शाम को एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। दोनों युवक पीड़िता के परिचित हैं। दोनों ने लड़की को जुबिली पार्क से एक निर्माणाधीन घर पर ले गए और गैंगरेप किया। पीड़िता के अनुसार, वो रोज की तरह ट्यूशन जाने के लिए घर से निकली थी। मोनू कुमार और राहुल टांडी ने फोन कर उसे बुलाया। वे उसे जुबिली पार्क ले गए। वहां से एक सुनसान और निर्माणाधीन घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। परिवार के साथ सोनारी थाना पहुंची पीड़िता पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के साथ वह सोनारी थाना पहुंची। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की। टेक्निकल सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की मदद से 12 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है: डीएसपी डीएसपी मनोज ठाकुर ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *