जमशेदपुर में तेज रफ्तार पिकअप टेलर में घुसी:रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, एक की मौत, दो घायल

जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। पीपला स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार पिकअप वैन सड़क किनारे खड़े एक भारी टेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह टेलर के अंदर धंस गया। हादसे में पिकअप वैन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वैन काफी तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घायलों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया हादसे की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पिकअप वैन में फंसे घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक एक घायल की हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पिकअप वैन चालक की पहचान की कोशिश की जा रही है। दुर्घटना के बाद वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई घंटों तक बाधित रहा ट्रैफिक हादसे के बाद एनएच-33 पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क के एक हिस्से पर जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त पिकअप वैन को हटवाया और ट्रैफिक को धीरे-धीरे सामान्य किया। करीब तीन घंटे बाद सड़क पर वाहन धीरे-धीरे चलने लगे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दुर्घटना की असली वजह क्या थी। ड्राइवर की लापरवाही, ब्रेक फेल या फिर कोई और तकनीकी गड़बड़ी। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में तेज रफ्तार के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *