जमशेदपुर में दो अपराधी गिरफ्तार:देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद, एक पहले भी जा चुका है जेल

जमशेदपुर पुलिस ने कदमा थाना क्षेत्र के एलआईसी ग्राउंड से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग हथियार के साथ घूम रहे हैं। इस पर पुलिस ने विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की। अंकुर सिंह पहले हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अंकुर सिंह और उदयभान सिंह के रूप में हुई है। दोनों के पास से दो देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। अंकुर सिंह पहले हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद वह उदयभान सिंह के साथ मिलकर शहर में दहशत फैलाने का काम कर रहा था। आर्म्स एक्ट के 28 मामले दर्ज किए गए: एसएसपी एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि पिछले चार महीनों में पुलिस ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कई कार्रवाई की हैं। इस दौरान आर्म्स एक्ट के 28 मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने 44 हथियार बरामद किए और 68 अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब हथियारों की सप्लाई के स्रोत की तलाश कर रही है। दोनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *