जमशेदपुर में शुक्रवार को एक फ्लैट से एक महिला का जली अवस्था में शव बरामद किया गया। घटना टेल्को थाना स्थित हुडकू थीम पार्क के पास टाइप मनोकामना मंदिर के नजदीक की है। महिला का पति किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। जब वो वापस आया तो महिला ने दरवाजा नहीं खोला। पति ने बालकनी के रास्ते फ्लैट में घुसा तो महिला की लाश दिखी। पति ने घटना की सूचना फौरन पुलिस को दी। मानसिक रूप से परेशान रहती थी इंद्राणी: पति मृतका की पहचान फ्लैट नंबर जे-38, रूम नंबर 5 निवासी 50 वर्षीय इंद्राणी मदीना के रूप में की गई। फ्लैट में इंद्राणी मदीना अपने पति संतोष मदीना के साथ रहती थी। संतोष ने बताया कि पत्नी मानसिक रूप से परेशान रहती थी। उसका इलाज झाड़ग्राम में चल रहा था। इधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।


