जमशेदपुर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़:चार आरोपी गिरफ्तार, सात चोरी की बाइक बरामद; बस स्टैंड से पकड़े गए

जमशेदपुर के साकची थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से सात चोरी की बाइक बरामद की हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक चोरी की बाइक के साथ बस स्टैंड के आस-पास घूम रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साकची पुलिस ने महाराणा प्रताप चौक के पास विशेष जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान दो बाइक पर सवार चार संदिग्ध युवकों को रोका गया। पूछताछ में पता चला कि दोनों बाइक चोरी की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुजीत कुमार, आशीष सरदार, अर्जुन सरदार और सुमित सरदार के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों से गहन पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने पांच और चोरी की बाइक बरामद कीं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *