जमशेदपुर में सड़क हादसा, एक की मौत:तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल; मंदिर जाते वक्त हुआ हादसा

जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य युवक घायल हो गए। मृतक की पहचान नीमडीह थाना क्षेत्र के चिलयामा गांव निवासी 21 वर्षीय बादल सिंह के रूप में हुई है। बादल अपने दोस्त रवि रजत और मदन सिंह के साथ एक बाइक पर हाथीखेदा मंदिर जा रहा था। पहाड़पुर गांव के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक सड़क पर गिर गए। रवि और मदन का इलाज जारी स्थानीय लोगों ने घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बादल को मृत घोषित कर दिया। रवि और मदन का इलाज जारी है। दोनों की स्थिति गंभीर है। मृतक के पिता ने बताया कि युवक पूजा के लिए मंदिर जा रहे थे। टक्कर के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। बोड़ाम थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फरार चालक की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर रोष है। उनका कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों से होने वाली दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *