जमशेदपुर सदर अस्पताल में मरीजों की सेवा के लिए पांच नई आईसीयू युक्त एंबुलेंस की सौगात मिली है। झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर इन एंबुलेंस का लोकार्पण किया। नई एंबुलेंस में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण लगे हैं। साथ ही कुशल ड्राइवरों की भी नियुक्ति की गई है। इससे गंभीर मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक सुरक्षित रूप से ले जाया जा सकेगा। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी यह सेवा विशेष रूप से गरीब मरीजों के लिए वरदान साबित होगी। जो लोग महंगी निजी एंबुलेंस का खर्च नहीं उठा सकते, उन्हें इससे राहत मिलेगी। इस सुविधा से पूरे जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में जिला उपायुक्त अन्य मित्तल, पूर्वी विधायक पूर्णिमा दास साहू, पश्चिमी विधायक सरयू राय और पोटका विधायक संजीव सरदार मौजूद थे। जिला परिषद अध्यक्ष बड़ी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिंहा और सिविल सर्जन साहिर पोल सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे।


