जमीनों पर कब्जा करने वाला बदमाश अरेस्ट:लोगों में दहशत फैलाकर हड़प लेता प्लॉट; पांच थाना क्षेत्रों में कर चुका कई वारदात

जयपुर की मुहाना थाना पुलिस ने एक शातिर भूमाफिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी सत्येन्द्र लोगों को डरा धमकाकर प्लॉटों पर कब्जा करने, अपहरण और मारपीट की दर्जनों वारदातों को अंजाम दे चुका है। जयपुर के मानसरोवर, मुहाना, प्रतापनगर, गांधी नगर और कनोता थाना क्षेत्र में कई वारदात कर चुका है। आरोपी विवादास्पद प्रॉपर्टी के डिस्प्यूट को निपटाने के नाम पर पैसे लेकर लोगों को बाहुबल के आधार पर प्लॉटों पर कब्जा करता है। डीसीपी साउथ दिगंत आनन्द ने बताया कि बाहुबल से अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने की आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ सभी सीआई को कार्रवाई के आदेश दिए थे। एडिशनल डीसीपी ललित कुमार शर्मा के सुपरविजन में प्लॉटों पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एसीपी मानसरोवर आदित्य काकड़े के सुपरविजन में थानाधिकारी मुहाना उदय सिंह यादव की टीम ने आरोपी सत्येन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया। 10 जुलाई 22 को परिवादी देवेन्द्र सिंह ने एक रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई कि उसका एक प्लॉट नं. 2-33 विधानसभा नगर नियर पत्रकार कॉलोनी के पास 200 फीट रोड पर स्थित है, अपने प्लॉट पर 7-8 दिन पहले बाउंड्री वॉल करवाई थी, तो उस बाउंड्री वॉल को भूमाफिया मनीष अजमेरा व सत्येंद्र सिंह ने ध्वस्त करवा दिया। हमारी लेबर के साथ भी गाली गलौज एवं मारपीट की थी। दोनों ने जान से मारने की धमकी दी थी, उसके बाद हमने दोबारा बाउंड्री वॉल की थी जिसको तोड़ने के लिए रात 11 बजे प्लॉट के बाहर तीन-चार बाइक एवं एक स्कॉर्पियो पर सवार व्यक्ति मेरे प्लॉट पर पत्थर फेंक रहे हैं एवं धमकी दे रहे हैं कि इस प्लॉट को खाली कर दो नहीं तो सभी को जान से मार देंगे। धमकाकर वो इधर-उधर हो गए, उसके आधे घंटे बाद फिर दोबारा पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, उनमें से एक व्यक्ति सत्येंद्र सिंह था, जिसने पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी। ये सभी व्यक्ति मनीष अजमेरा नाम के भूमाफिया द्वारा भेजे गए थे। ये लोग इस तरह की दहशत फैला कर इस प्लॉट को हड़पना चाहता है। जिस पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। लेकिन आरोपी फरार चल रहा था। गठित टीम ने बाहुबल दिखा कर लोगों में भय पैदा कर प्लॉटों पर कब्जा करने वाले आरोपी सत्येन्द्र सिंह को आज गिरफ्तार किया। वह घटना के बाद से फरार था। आरोपी उस घटना के बाद से पहचान एवं ठिकाने बदल-बदल कर फरारी काट रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *