जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर 7 लाख रुपए की ठगी

लुधियाना| जमीन बेचने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता राजेश कुमार निवासी उधम सिंह नगर ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने 200 वर्ग गज जमीन का सौदा कर उनसे 7 लाख रुपए ले लिए, लेकिन रजिस्ट्री नहीं करवाई। शिकायतकर्ता के अनुसार, वर्ष 2025 में गगनदीप कॉलोनी स्थित उक्त जमीन का सौदा तय हुआ था। समझौते के मुताबिक उन्होंने अक्टूबर तक पूरी रकम आरोपियों को दे दी। रकम लेने के बावजूद न तो जमीन की रजिस्ट्री करवाई गई और न ही पैसे वापस किए गए। कई बार आग्रह करने के बाद भी जब कोई समाधान नहीं हुआ तो उन्होंने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। जांच के बाद थाना जोधेवाल लुधियाना पुलिस ने सुरिंदर सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी भामिया और बलविंदर सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी हरनाम नगर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *