जमीन के कागज की फोटो कॉपी नहीं देने पर विवाद

गिरिडीह| पचंबा थाना क्षेत्र के मोसफडीह में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में बुधवार को मारपीट हो गई । जिसमें रानी देवी व उसके पति देव नंदन रजक घायल हो गए। रानी ने थाना में आवेदन देकर जय प्रकाश रज, सोनी देवी, ब्यूटी कुमारी, अनमोल कुमार और जमुई के सोनो निवासी राजेश रजक, रोशन रजक ,पारो देवी, पति प्रीतम रजक पर मारपीट का आरोप लगाया है। कहा है िक उक्त लोग जमीन कागजात की फोटो कॉपी मांगने के लिए 3 फरवरी को रात्रि करीब 10 बजे घर पर आए। जमीन के कागज की फोटो कॉपी नहीं देने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसमें दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दूसरे पक्ष जयप्रकाश रजक ने कहा की रानी देवी की आरोप गलत है। उसने उनकी जमीन के कागजात छुपा रखे हैं। जब जमीन के कागज की फोटो कॉपी मांगने गए तो उसने मुझे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *