लुधियाना| जमीन से जुड़े विवाद का समझौता करवाने के वक्त दो पक्षों में गोलीबारी हो गई। इसमें दोनों पक्ष के दो व्यक्तियों को गोलियां लगी। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटना बुधवार दोपहर 3 से 4 के बीच खासी कलां गांव में हुई। मिली जानकारी के अनुसार दो पूर्व रियल एस्टेट पार्टनरों के बीच संपत्ति विवाद को सुलझाने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में गोलीबारी हुई। इसमें गांव के दो लोग सुखजीत सिंह और सुखदेव सिंह गोली लगने से घायल हो गए। सुखजीत सिंह की हालत गंभीर है और उसे चंडीगढ़ रोड स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि सुखदेव सिंह का इलाज सीएमसी अस्पताल में चल रहा है।