जमीन पर कब्जे की कोशिश, 3 पर केस

अमृतसर| जंडियाला के गांव मिहोका में जमीन पर कब्जा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में रछपाल सिंह निवासी न्यू अमृतसर और हरपाल सिंह निवासी गांव किला जीवन सिंह, वेरका ने बताया कि गांव मिहोका में उनकी करीब 18 कनाल 6.25 मरले जमीन है। 5 मार्च की शाम करीब 5 बजे सुखराज सिंह, अमतेश्वर सिंह, जयपाल सिंह और कुछ अन्य अज्ञात लोग उनकी जमीन में घुस आए और कब्जा करने की कोशिश करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान सुखराज सिंह ने अपनी जेब से पिस्तौल निकाल उनकी तरफ तान दी । पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *