जमीन रजिस्ट्री कर जबरन 60 लाख वसूले:मुंगेली में मां-बेटे के साथ धोखाधड़ी, धमकाने वाले 4 फरार आरोपियों पर इनाम की घोषणा

मुंगेली में एक युवक और उसकी मां से जबरन जमीन रजिस्ट्री और 60 लाख रुपए की वसूली का मामला सामने आया है। मामला मुंगेली के गोल बाजार गांधी वार्ड का है। जहां सिद्धार्थ वैद (21) और उनकी मां से 6 लोगों ने धमकाकर जमीन की रजिस्ट्री करवा ली। इतना ही नहीं, आरोपियों ने चेक और बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 60 लाख रुपए भी वसूल लिए। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा है। वहीं फरार चल रहे चार आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। 2 आरोपी को अग्रिम जमानत शिकायत के बाद जांच में आयुष प्रताप सिंह उर्फ समीर ठाकुर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना और अन्य आरोपियों का जुर्म कबूल कर लिया। प्रदीप सिंह ठाकुर को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। फरार आरोपियों पर इनाम घोषित सूरज मक्कड़, आयुष ठाकुर, राजू साहू और लवजीत सिंह घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस इन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। एसपी ने इन चारों की गिरफ्तारी के लिए 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। साथ ही इन्हें सूचीबद्ध गुंडा-बदमाश घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। आरोपियों में आयुष प्रताप सिंह उर्फ समीर ठाकुर, आयुष ठाकुर, राजू साहू, सूरज मक्कड, प्रदीप सिंह ठाकुर और लवजीत सिंह शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *