गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के खोजाटोल गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे के साथ तलवार और भाले भी चले। इस हिंसक घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में कुनी महथा (60), सुखनी देवी (55), संजय महथा (38), कौशल्या देवी (55) और गुंजा कुमारी (16) शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल कुनी महथा और सुखनी देवी को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों तरफ से लोग हथियारों से लैस होकर एक-दूसरे पर टूट पड़े घटना की सूचना मिलते ही देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से ही जमीन विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गाली-गलौज से शुरू हुआ। इसके बाद झगड़ा हिंसक रूप ले लिया। दोनों तरफ से लोग हथियारों से लैस होकर एक-दूसरे पर टूट पड़े।