जमीन विवाद में बुजुर्ग पर चाकू से हमला:जांजगीर-चांपा में मजदूरी का पैसा लेकर लौट रहे बुजुर्ग को युवक ने किया घायल, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम धरदेई में जमीन विवाद को लेकर एक बुजुर्ग पर चाकू से हमला किया गया। शिवरीनारायण पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। दरअसल घटना 22 मई की रात लगभग 8 बजे की है। बुजुर्ग रामायण कुर्रे पड़ोसी के घर से मजदूरी का पैसा लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के युवक राजा बंधन ने उन्हें रोक लिया। जमीन विवाद को लेकर पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने पहले गाली-गलौज की। फिर जान से मारने की धमकी दी और चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार शिवरीनारायण थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। टीम ने आरोपी राजा बंधन को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने प्राणघातक हमले की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2), 109(1) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *