जमीन विवाद में मारपीट, 3 पर केस

गिरिडीह| मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पुरनानगर में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई। 62 वर्षीय भिक्षू राम ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर कहा कि चंद्र मोहनराम, भुनेश्वर राम, मिथुन राम और डब्लू राम जबरन उनके कम्पाउंड की ईंटें उखाड़ने लगे। विरोध करने पर चारों ने टांगी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर उनका बेटा प्रदीप राम और पुत्रवधू नीलम देवी बचाने पहुंचे। चंद्रमोहन राम ने प्रदीप पर भी टांगी से वार कर दिया। डब्लू राम ने नीलम देवी के साथ छेड़खानी की। फिर बांस के बल्ले से मारकर घायल कर दिया। नीलम के गले से चेन छीनकर फरार हो गया। परिजनों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। थाना कांड संख्या 146/25 दर्ज कर ली गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *