जमीन विवाद में 2 पक्षों में मारपीट, 12 गिरफ्तार, रायफल व पिस्टल बरामद

रांची| विधानसभा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट मामले में पुलिस ने सोमवार को 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में एक पक्ष के गिरफ्तार आरोपी छोटू खलखो ने पुलिस को बताया है कि अरुण खलखो से उसका विवाद चल रहा था, जो 28 फरवरी की रात नयासराय में और बढ़ गया। एक दूसरे को देख लेने की धमकी के बाद मारपीट हुई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से देशी पिस्टल, गोली और रायफल बरामद किया गया है। मारपीट की घटना में शामिल अन्य लोगों का नाम भी आरोपियों ने पुलिस को बताया है। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि मारपीट में जाकिर अंसारी और उसके बेटे को आरोपियों ने बेरहमी से पीटा था। जाकिर का इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं था। बावजूद एक पक्ष से शामिल होने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की गई। फिलहाल जाकिर के बेटे का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। गिरफ्तार आरोपियो में छोटू खालखो, कुलदीप खलखो, बबलू कुजूर, शुभम प्रजापति उर्फ मित्तल प्रजापति, कमलेश महली, चंदन टोप्पो, राज किशोर उरांव, प्रदीप लोहार, सुमित कुमार सिंह, मुकेश कुमार, रवि कुमार और दिलजन मुंडा शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *