हनुमानगढ़ के संगरिया थाना क्षेत्र में एक किसान ने सुसाइड कर लिया। टिब्बी थाना क्षेत्र के निवासी जगदीश प्रसाद ने सादुल ब्रांच नहर में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना 17 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे संगरिया-नाथवाना रोड स्थित पुल के पास हुई। किसान के भतीजे हंसराज ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि हनुमानगढ़ के रामस्वरूप सोनी, मनोज सोनी और पंकज सोनी ने उसके ताऊ को लंबे समय से परेशान कर रहे थे। आरोपियों ने धमकाकर जगदीश प्रसाद की कृषि भूमि का जबरन एग्रीमेंट लिखवा लिया था। जगदीश प्रसाद ने एक सुसाइड नोट छोड़ा। नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए तीनों आरोपियों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई देवेंद्र कुमार कर रहे हैं।


