जमुड़ी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सकरा में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न
अनूपपुर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती माया विश्वलाल के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायत जमुड़ी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सकरा में नालसा की योजना- तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाऐं) योजना, 2015 एवं योजना- मानसिक रूप से बीमार एवं मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाऐं) योजना, 2015 के अंतर्गत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर विनोद कुमार वर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी बृजेश पटेल, डॉ. पूजा सिंह, सचिव ग्राम पंचायत सकरा नरेश पटेल, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसेल विकास शुक्ला, उप सरपंच सईयाद अली सहित ग्रामवासी उपस्थित रहें।शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनोद कुमार वर्मा द्वारा उपस्थित ग्रामीणजनों को तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाऐं योजना, 2015 एवं मानसिक रूप से बीमार एवं मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाऐं) योजना, 2024 के विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। जिला विधिक सहायता अधिकारी बृजेश पटेल द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह योजना एवं मध्यस्थता योजना की जानकारी दी गई। साथ ही 10 मई को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरणों को आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर निराकरण कराने हेतु आमजन से अपील की।


