देश के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बुधवार को बारिश और बर्फबारी दोनों की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, सोनमर्ग, जोजिला पास जैसे ऊंचे इलाकों में मंगलवार को बर्फबारी हुई। ये आज भी जारी रहने की संभावना है। स्नोफॉल के कारण गुरेज-बांदीपुरा रोड, सेमथान-किश्तवाड़, मुगल रोड बंद हैं। यहां बर्फ हटाने का काम जारी है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश, बर्फबारी और बिजली गिरने की संभावना रहेगी। कुकमसेरी में रात का तापमान -5.6°C रहा। दिल्ली में मंगलवार को धूप खिली। लेकिन मौसम विभाग ने आज बारिश की संभावना जताई है। बादल छाए रहेंगे। सुबह के वक्त अधिकांश जगहों घना कोहरा छाया रहेगा। हरियाणा, पंजाब के ज्यादातर जिलों में तापमान 10°C रहा। रात में तेज ठंड है। सुबह घना कोहरा छा रहा है। MP-UP समेत 12 राज्यों में कोहरे का अलर्ट है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल में हल्की बारिश हो सकती है। 2 दिन के बाद राज्य के तापमान में 2-3°C की बढ़त होगी। उत्तर प्रदेश में 22-23 जनवरी को बारिश की संभावना है। रात में तेज ठंड के कारण गलन बरकरार रहेगी। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… लाहौल में घटी पर्यटकों की संख्या, अटल टनल खुली
हिमाचल प्रदेश के सोलंगनाला में बर्फ पिघलने और अटल टनल रोहतांग के पार सिस्सू में पर्यटन गतिविधियां बंद होने के चलते अब धीरे धीरे पर्यटकों को संख्या में कमी आने लगी है। सोमवार को भी पर्यटक अटल टनल रोहतांग के पार सिर्फ 4×4 वाहनों में ही पहुंच पाए। इस बार अभी तक कम बर्फबारी के चलते प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सोलंगनाला में तेजी से बर्फ पिघल रही है। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों से देखा जाए तो बीते तीन दिनों में कुल 3540 वाहन ही आए हैं। पिछले सप्ताह वीकेंड के तीन दिनों का यह आंकड़ा पांच हजार वाहनों से ज्यादा था। होटल व्यवसायियों के अनुसार अब ऑक्यूपेंसी 80 प्रतिशत से घटकर 50 प्रतिशत रह गई है। अगले दिन के मौसम का अनुमान… 23 जनवरी: 4 राज्यों में घना कोहरा, साउथ के राज्यों में बारिश


