जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM के काफिले का एक्सीडेंट:दौसा में नीलगाय से टकराई कार; दिल्ली से अजमेर दरगाह जा रहे थे

राजस्थान के दौसा में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला के काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा शुक्रवार दोपहर 1.45 बजे के आस-पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुआ। बताया जा रहा है कि नीलगाय अचानक काफिले की कार के सामने आ गई। इससे एस्कॉर्ट कर रही दिल्ली पुलिस की कार क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के कारण कार के सामने के दोनों एयरबैग खुल गए थे। फारूक अब्दुल्ला सुरक्षित हैं। वे अजमेर दरगाह जियारत करने जा रहे थे। एस्कॉर्ट कर रही कार सवार दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल पप्पूराम मीणा ने बताया- दौसा सदर थाना के भांडारेज इंचरचेंज के पास अचानक पेड़ों में से नीलगाय छलांग लगाकर निकली। हम कार में चार लोग थे, और अजमेर जा रहे थे। सचिन पायलट के ससुर हैं अब्दुल्ला
जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के ससुर हैं। हालांकि अब सचिन पायलट और अब्दुल्ला की बेटी सारा का तलाक हो गया है। ये खबर भी पढ़ें सैफ पर हमला: फारूक अब्दुल्ला बोले-यह कोई बड़ी बात नहीं:इन पर अटैक होते रहते हैं; शुक्र है उनकी जान बच गई जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने अजमेर में सैफ अली खाने पर हुए हमले पर कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है। इन पर हमले होते रहते हैं। अल्लाह का शुक्र है कि उनकी जान बच गई। दुआ है कि जल्दी से वह ठीक हो जाए। इसके साथ ही ऐसी चीजें देश में न हो, जहां लोगों पर ऐसे हमले किए जाते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *