जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में लैंडस्लाइ़़ड की चपेट में आने से एक सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) और उनके बेटे की मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात सलुख इख्तर नाला इलाके की है। SDM राजिंदर सिंह राणा अपने परिवार के साथ धर्मारी से अपने पैतृक गांव पट्टियां जा रहे थे। तभी लैंडस्लाइड हुई और एक बड़ा पत्थर उनकी गाड़ी पर आ गिरा। इससे राणा और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही उनकी पत्नी और दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय निवासियों और पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती इलाज के बाद उन्हें रियासी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लद्दाख में सेना की गाड़ी पर पत्थर गिरा, 2 की मौत
लद्दाख में 30 जुलाई की सुबह सेना की एक गाड़ी लैंडस्लाइड की चपेट में आ गई थी। हादसा दुर्बुक से चोंगताश की ओर जाते वक्त हुआ था। इसमें लेफ्टिनेंट कर्नल भानू प्रताप सिंह और दलजीत सिंह की मौत हो गई थी, जबकि सेना के तीन अफसर घायल हो गए थे। घायलों में मेजर मयंक शुभम (14 सिंध हॉर्स), मेजर अमित दीक्षित और कैप्टन गौरव (60 आर्म्ड) शामिल थे। 2 प्वाइंट्स में जानिए आखिर कैसे हुआ हादसा… ——————————————————– लैंडस्लाइड से जुड़ी यह खबर भी पढे़ं… हिमाचल में लैंडस्लाइड के बाद रास्ता बंद तो मोटरसाइकिल कंधे पर रखकर पार किया हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह में 31 जुलाई को भारी बारिश के बाद सड़क पर लैंडस्लाइड होने से रास्ता बंद हो गया। इस दौरान वहां मौजूद एक युवक अपनी बाइक को कंधे पर उठाकर इन चट्टानों के ऊपर से होते हुए रास्ता पार किया। पूरी खबर पढ़ें…