जम्मू-कश्मीर में तैनात मेडिकल कोर के जवान का निधन:हवलदार राजीव कुमार को जामताड़ा में दी गई सैन्य सम्मान के साथ विदाई

जम्मू-कश्मीर में तैनात इंडियन आर्मी मेडिकल कोर के हवलदार राजीव कुमार सिंह का निधन हो गया है। 7 मार्च को ड्यूटी के दौरान उन्हें हृदय का दौरा पड़ा। उनका पार्थिव शरीर रविवार की देर रात जामताड़ा स्थित पैतृक आवास पर पहुंचा। सोमवार सुबह आर्मी जवानों ने उन्हें सैन्य सम्मान दिया। शहर का परिभ्रमण कराने के बाद उनके पार्थिव शरीर को अजय नदी घाट ले जाया गया। वहां पूर्ण विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। हवलदार राजीव का जीवन संघर्षमय रहा। बचपन में ही पिता का साया उठ गया था। अपनी मेहनत से उन्होंने सेना में भर्ती हुए। वे अपने पीछे मां, पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं। आर्मी मेडिकल कोर के सूबेदार के.पी. सिंह ने बताया कि राजीव हर कार्य में अग्रणी रहते थे। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। अंतिम दर्शन के लिए रात से ही बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे थे। श्रद्धांजलि देने वालों में शहर के प्रमुख नागरिक भी शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *