जयंती समारोह में भिड़े जनप्रतिनिधि, पूर्व पार्षद पर एफआईआर

भास्कर न्यूज ​|जशपुरनगर मनोरा तहसील के ग्राम डांड़टोली में आयोजित वीर बुधु भगत जयंती समारोह में उरांव समाज के दो रसूखदार नेताओं के बीच तीव्र विवाद देखने को मिला। समारोह में पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृपा शंकर भगत और पूर्व पार्षद संतन भगत शामिल थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि थे, लेकिन उनके कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले दोनों नेताओं के बीच बहस शुरू हो गई। शब्दों की नोक-झोंक कुछ ही मिनटों में हाथापाई में बदल गई। दो ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिससे यह घटना जशपुर और प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने पूर्व पार्षद संतन भगत के खिलाफ शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​विवाद की जड़ कथित ऑडियो क्लिप को बताया जा रहा है। पूर्व पार्षद संतन भगत का आरोप है कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृपा शंकर भगत ने एक ऑडियो में उरांव समाज और उन पर व्यक्तिगत रूप से आपत्तिजनक टीका-टिप्पणी की है। इस टिप्पणी से पूरे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं, जिसे लेकर उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आपत्ति दर्ज कराई थी। उन्होंने प्रदेश और झारखंड के सोशल मीडिया समूह में भी कमेंट किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *