जयपुर-अजमेर हाईवे पर धमाकों के साथ फटे सिलेंडर की PHOTOS:45 मिनट तक आसमान में दिखे आग के गोले, खाना खाते लोगों के बीच गिरा सिलेंडर

जयपुर-अजमेर हाईवे पर देर रात एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक को केमिकल से भरे टैंकर ने टक्कर मार दी। इसके बाद एक-एक कर सिलेंडर फटने लगे। हादसे में एक व्यक्ति जिंदा जल गया। वहीं, 5 लोगों के घायल होने की सूचना है। इस दौरान एक सिलेंडर जलता हुआ एक ढाबे के अंदर जाकर गिरा। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। हादसे में ट्रक के पास खड़ी 5 गाड़ियां भी जल गईं। ट्रक में करीब 330 सिलेंडर थे, इनमें से करीब 200 फट गए। जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि रात करीब एक बजे आग पर काबू पाया जा सका। अब PHOTOS में देखिए पूरा घटनाक्रम… फोटो: 1 धमाके के साथ कई किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें फोटो: 2 कुछ मिनटों में फैली आग, कई गाड़ियां जलीं फोटो: 3 रेस्टोरेंट-ढाबों में मची अफरा-तफरी, जान बचाकर भागे लोग फोटो: 4 ढाबे के बाद अंदर उड़ता हुआ आया जलता सिलेंडर फोटो: 5 घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर तक गिरे सिलेंडर फोटो: 6 सिलेंडर के टुकड़ों से भी कई लोगों के घायल होने की आशंका फोटो: 7 हादसे में घायल बोले- कुछ मिनट के लिए लगा अब नहीं बचेंगे फोटो: 8 बार-बार धधकता रहा LPG सिलेंडर से भरा ट्रक फोटो: 9 ट्रक खाक, कई सौ मीटर के एरिया में फैली बदबू फोटो: 10 एक जगह जमा किए जले सिलेंडर, 200 से ज्यादा में ब्लास्ट फोटो: 11 केमिकल टैंकर में रिसाव को रोकने के लिए एक्सपर्ट को बुलाया फोटो: 12 प्लास्टिक के बैग में लाया गया शव, पहचान नहीं हो सकी …. जयपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… LPG गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी आग:जयपुर-अजमेर हाईवे पर केमिकल से भरे टैंकर ने मारी टक्कर, एक जिंदा जला जयपुर-अजमेर हाईवे पर LPG गैस सिलेंडर से लदे ट्रक को केमिकल से भरे टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रक में आग लग गई और एक-एक सिलेंडर फटने लगे। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *