जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर देर रात भीषण सड़क हादसा:कार अनियंत्रित होकर पलटने से दो की मौत, दो अन्य गंभीर घायल; सिकंदरा थाना इलाके में हादसा

दौसा में कार अनियंत्रित होकर पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसा बीती देर रात जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर सिकंदरा-गिरधरपुरा पत्थर मंडी के पास हुआ। सूचना पर पहुंची सिकंदरा थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से घायलों को जिला अस्पताल के लिए रैफर किया गया है। वहीं मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हैं। पुलिस ने बताया कि गिरधपुरा पत्थर मंडी के पास देर रात एक्सीडेंट की सूचना पर पहुंचे तो करौली नंबर की एक कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली। जिसमें सवार दो लोग बुरी तरह फंसे हुए थे, जिन्हें बमुश्किल से बाहर निकालकर कार सवार चार लोगों को अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हुई है, ऐसे में पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *