जयपुर-आगरा हाईवे पर गाय से टकराई बाइक, एक की मौत:दो गंभीर रूप से घायल; तीनों युवक उत्तर प्रदेश के निवासी

जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार रात ग्राम पीपलखेड़ा के समीप एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा एक मोटरसाइकिल के सामने अचानक गाय आ जाने से हुआ। बालाहेड़ी थाना पुलिस के अनुसार, तीन युवक बाइक पर जयपुर की ओर जा रहे थे, तभी पीपलखेड़ा गांव के पास अचानक एक गाय सड़क पर आ गई। मोटरसाइकिल और गाय के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बालाहेड़ी थाना पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को महुआ के जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में नवीन कुशवाह (35), पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी बिचपुरी, आगरा ने दम तोड़ दिया। घायल अजय, पुत्र रामकिशन, निवासी नोपुरा, और मिथुन, पुत्र अमरसिंह, निवासी नोपुरा, ताजगंज (यूपी) का इलाज जारी है। तीनों युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। बालाहेड़ी थाना प्रभारी सत्यनारायण बसवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *